सोनभद्र

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में 259 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

ब्लाक प्रमुख ने कन्यादान कर किया वैवाहिक कार्यक्रम का शुभारंभ

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत आयोजित वृहद वैवाहिक कार्यक्रम में दुद्धी, म्योरपुर, बभनी ब्लाक क्षेत्र के सैकड़ों गांव से आये 259 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। 3 अल्पसंख्यक जोड़ी का निकाह हाजी सैयद फखरुद्दीन अहमद ने पढ़ाई।
वैवाहिक कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख दुद्धी रंजना चौधरी ने विविध रस्मों के बीच एक कन्या का कन्यादान कर, नवदम्पति को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद देकर किया। इसके साथ ही पांडाल में विराजमान सैकड़ों जोड़े वर-वधुओं को विविध रस्मों एवं मंत्रोच्चार के बीच दाम्पत्य सूत्र में पिरोया गया। पांडाल में उपस्थित वर वधु के परिजनों द्वारा गाये जा रहा शादी के मनोहारी गीत से सारा वातावरण गुलजार रहा। घरातियों एवं बारातियों से खचाखच भरे पांडाल में नव दंपत्ति जोड़ों ने एक दूजे को जनम जनम तक साथ निभाने का वादा किया। वैवाहिक बंधन में बंध रहे नव वर-वधु के चेहरे खिले खिले नजर आ रहे थे। नव दंपत्ति को नई गृहस्थी बसाने के लिए आकर्षक उपहार भी दिये गये।
सभी वैवाहिक जोड़े को 19 सामान मिला है। जबकि वैवाहिक कार्यक्रम में 259 जोड़े का वैवाहिक कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख द्वारा गणेश की मूर्ति पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों समेत कार्यक्रम के अगुवा खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को क्रियान्वित कराने में अपार हर्ष हो रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीले कर, उनके सपनों को साकार करने का वीणा सरकार ने उठाया है। उन्होंने सभी नव दंपत्तियों को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देते हुए, इस कार्यक्रम में लगे सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। वहीँ सभी जोड़े को जानकारी दिया कि शेष धनराशि ब्लॉक के माध्यम से सभी को सुरक्षित तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी।
सुरक्षा की कमान कोतवाली पुलिस की अगुवाई में दर्जनों पुलिसकर्मी, पीएसी ने संभाल रखी थी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, रामनरेश पासवान, मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह, प्रेमनारायण सिंह मोनू, एडीओ पंचायत दुद्धी आशुतोष श्रीवास्तव, म्योरपुर अजित सिंह, बीओ पीआरडी धर्मेंद्र सिंह, सचिव राघवेंद्र सिंह, अरुण यादव, अरुण वर्मा, राकेश यादव, सुषमा तिवारी, अनीश समेत कई लोग उपस्थित रहे।

दर्जनों लोगों को मिला 3 लीटर का कुकर
दुद्धी। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में पूर्ण रूप से शादी सम्पन्न होने के बाद करीब एक दर्जन लोगों को पांच लीटर प्रेशर कुकर के जगह पर 3 लीटर का प्रेशर कुकर दे दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही समाज कल्याण अधिकारी सोनभद्र ने सभी को बुलाकर दुबारा वापस कराया। रमाशंकर यादव समाज कल्याण अधिकारी सोनभद्र ने बताया कि यह लापरवाही सम्बंधित ठेकेदार द्वारा हुई थी। लेकिन पुनः सभी को वापस करा दिया गया है। बाकी सभी सामान को सुरक्षित सभी को दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App