सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी) पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध वैष्णो मंदिर में अग्रवाल धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जहां हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सावन मास के पावन अवसर पर देश भर के शिवालयों में जलाभिषेक के साथ-साथ आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है वैष्णो मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भारी भीड़ रही जहां हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित किया गया।वंही समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ भंडारे का आयोजन किया गया जंहा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं के हर हर महादेव की गूंज से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।इस दौरान समिति के अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल,सचिव राहुल गोयल, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ,नवनीत ,राजकुमार गोयल,जगदीश बंसल ,राजेंद्र गर्ग ,कृष्ण गर्ग ,मदन गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।



