घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)चौकी क्षेत्र के धौठा टोला में शनिवार की देर शाम सफारी कार की चपेट में आने से घायल चार वर्षीय लड़की के परिजनों समेत आक्रोषित स्थानीय लोगों ने सोमवार की सुबह डाला सलाईबनवा मार्ग को घंटो जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने आक्रोषित लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
बताया जा रहा है कि धौठा टोला में अपने घर के सामने खेल रही चार वर्षीय अनन्या पुत्री धर्मवीर चौधरी को सफारी कार धक्का मारकर भाग गई। दुर्घटना के बाद लोगों ने चौकी में सूचना व तहरीर दे दिया इसके बावजूद तीसरे दिन तक पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं किए जाने का आरोप लगाकर आक्रोशित लोगों ने डाला सलाईबनवा मार्ग को जाम कर दिया। सैकड़ों की संख्या मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन एसीसी कम्पनी से संबंधित है। इस लिए घटना के बाद न मुकदमा दर्ज हुआ,न वाहन पकडी गई ना ही घायल बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। जबकि इस सकरे मार्ग का एसीसी कम्पनी द्वारा इस्तेमाल किया जाता है पूरे मार्ग पर अंधेरा रहता है।उनकी वाहन तेज गति से चलती है। आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिया कि पूरे मार्ग पर लाइट, कैमरा और गति सीमा बोर्ड लगाया जाएगा। घटना में शामिल वाहन को चिन्हित कर लिया गया है। जल्दी ही कार्यवाही की जाएगी। चौकी प्रभारी की बातों से सहमत होकर मौजूद लोगों ने जाम तो समाप्त कर दिया और बताया कि हमारी मांगें एक सप्ताह के भीतर पूरी नही हुई तो एसीसी गेट को जाम किया जाएगा। जाम की सूचना पाकर घटना स्थल का जायजा लेने पहूंचे चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि घटना में शामिल वाहन को पकड़ा जा रहा है, घायल बच्ची का उपचार कराया जाएगा और मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाएगा।



