सोनभद्र

भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को आगे आना होगा- शशांक मिश्रा

सोनभद्र(राकेशअग्रहरि/नीरज)-भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस सोनभद्र द्वारा रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और सोनभद्र की वन संपदा को बचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, जिला महासचिव मृदुल मिश्रा, शहर अध्यक्ष अनुपम द्विवेदी, जिला महासचिव रोहिल मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र देव, प्रांजल श्रीवास्तव, सौरभ राजवेद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि सोनभद्र की पहचान उसके विशाल वन क्षेत्रों, पहाड़ों और प्राकृतिक संपदा से है। लगातार बढ़ता पर्यावरणीय संकट हम सभी के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी आगे बढ़कर उठानी होगी।उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी हमारी जिम्मेदारी है। भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवा कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुपम द्विवेदी, रोहिल मिश्रा, जितेंद्र देव, प्रांजल श्रीवास्तव, सौरभ राजवेद सहित दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार