गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार की रात कुड़वा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल निर्देशन में कोन पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 21 सितंबर 2026 को रात करीब 7:30 बजे मु0अ0सं0 151/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम, थाना कोन से संबंधित वांछित आरोपी नुरमुहम्मद पुत्र अजीमुद्दीन, निवासी ग्राम पड़रछ टोला इस्लामनगर (कुड़वा), थाना कोन, जनपद सोनभद्र को कुड़वा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय रवाना किया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कोन में गोवध अधिनियम एवं गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल विनय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश कुशवाहा, हेड कांस्टेबल इन्द्रबली राय एवं हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव शामिल रहे।


