हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
सोनभद्र (विकास द्विवेदी) तरुण महिला केसरवानी क्लब के तत्वावधान में शनिवार को राबर्ट्सगंज स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में हरतालिका तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। उत्साह और उमंग से सराबोर कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लेकर तीज पर्व की सांस्कृतिक और पारंपरिक छटा बिखेरी। कार्यक्रम के दौरान गीत, संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं ने तीज पर्व से जुड़े पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति के साथ सामूहिक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों के दौरान प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। महोत्सव में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। प्रतियोगिता में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वंशिता केसरी, रसिका केसरी, साक्षी केसरी, प्रतिभा केसरी, रेखा, सपना एवं अनुज्ञा को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की संयोजक श्वेता केसरी के नेतृत्व में शालू केसरी, प्रीति केसरी, शालिनी केसरी, बीना केसरी, पूजा केसरी, शृष्टि केसरी, सौभाग्य केसरी, सोनी केसरी, किरण केसरी, रूपाली, नेहा, रश्मि, कल्पना, पूनम एवं नेहा सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य और रंग-बिरंगी वेशभूषा से सजे महोत्सव ने हरतालिका तीज की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया।






