सोनभद्र

नए साल पर चोरों ने ट्रांसफार्मर चोरी कर पुलिस को दिया सलामी

बीजपुर(विनोद गुप्त) थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेमना टोला समथरहवा में सोलह केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी कर मनबढ़ चोरों ने नए साल पर पुलिस प्रशासन को सलामी देदिया। इलाकाई संविदा लाइनमैन सन्दीप ने बताया कि शनिवार 31 दिसम्बर की रात चालू लाइन में समथरहवा टोले के लगभग 20 घरो के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। बताया गया कि आधी रात के बाद जब लोग नए साल के जश्न में डूबे थे तभी अचानक बिजली गुल हुई तो लोगों ने समझा कहीं फाल्ट हुआ होगा। लेकिन जब पूरी रात बिजली नही आई तो सुबह लोगों की नजर पोल ट्रांसफार्मर पर पड़ी तो बिखरा उपकरण तार और गायब ट्रांसफार्मर देख लोग सन्न रह गए। सूचना पर रविवार एक जनवरी को सुबह लाइनमैन सन्दीप मौके पर पहुँच कर हालात का जायजा लेकर अपने उच्चाधिकारियों को फोटो सहित चोरी की घटना से अवगत कराया। पुनः शनिवार की रात ट्रांसफार्मर चोरी होने से लंबे समय तक के लिए सैकड़ों परिवार के घरो में अंधेरा छा गया है। इस बाबत अवर अभियंता महेश कुमार ने कहा कि हम लोग चोरों ने त्रस्त हो गए हैं चोरी हुए ट्रांसफार्मर की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App