सोनभद्र

अनपरा परियोजना एम्प्लाई नशे का शौक पूरा करने के लिये शराब दुकान मे किया चोरी सत्येंद्र राय ने 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र अनपरा परियोजना एम्प्लाई नशे का शौक पूरा करने के लिये शराब दुकान मे किया चोरी सत्येंद्र राय ने 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

काशीमोड़ के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से स्वैप मशीन, नगद धनराशि व शराब की बोतल चोरी हो गई थी, जिसमें लगभग 130000 के सामान की चोरी होना बताया गया था। इस संबंध में थाना अनपरा पर मुकदमा अपराध संख्या 47/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

एसआई संतोष सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हाथी पार्क, अनपरा कालोनी के पास से अभियुक्त वीरेन्द्र प्रताप चौहान पुत्र गामा प्रसाद निवासी अनपरा कालोनी अनपरा को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने बताया कि वह अनपरा तापीय परियोजना में कार्यरत है तथा उसका मासिक वेतन लगभग 42000 है, किंतु वर्तमान में वह निलंबित चल रहा है। नशे की लत के कारण उसका अधिकांश पैसा खर्च हो जाता है तथा उस पर काफी कर्ज हो गया है जिसके चलते नशा करने के लिए उसने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि चोरी की गई शराब को वह पी चुका है तथा कुछ नगद धनराशि भी खर्च कर चुका है।

बरामदगी का विवरणः
स्वैप मशीन (OASYS कम्पनी)
नगद रुपया

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम
1. एसआई संतोष सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. का रमेश गौड़ थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3. का शशि भूषण थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनिल यादव पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सपा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी की हुई 5वीं बार ताजपोशी, सचिव बने अंजनी सिंह निर्वाचित तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर रनटोला के जंगल में भीषण आग, पेड़-पौधे जलकर नष्ट, जीव-जंतु पलायन को मजबूर सोनभद्र मे बीजेपी को झटका बूथ अध्यक्ष उमेश चौबे का इस्तीफा जिलाध्यक्ष पर अमर्यादित व्यवहार का आरोप पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव का अवैध बालू खननकर्ताओ ने दुर्व्यवहार कर स्कार्पियो वाहन का निका... मारकुडी घाटी के टैंकर हादसे मे इलाज के दौरान चालक की मौत मारकुंडी घाटी मे तारकोल लदा टैंकर खाई मे गिरी
Download App