सोनभद्र

गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से निर्मित 37.50 लाख के मकान को अखिलेश मिश्रा ने किया कुर्क

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से निर्मित 37.50 लाख के मकान को अखिलेश मिश्रा ने किया कुर्क।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों द्वारा अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोन पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के आरोपी हफीज पुत्र अजीमुद्दीन निवासी कुड़वा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है।

न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, जनपद सोनभद्र द्वारा वाद संख्या D202616660001912, सन 2026, राज्य बनाम हफीज, अंतर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, संबंधित अपराध संख्या 230/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में अभियुक्त हफीज द्वारा गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से ग्राम पड़रछ, परगना अगोरी, तहसील ओबरा में वन विभाग की आराजी संख्या-4000 पर निर्मित पक्के मकान, जिसकी अनुमानित कीमत ₹37,50,000/- (सैंतीस लाख पचास हजार रुपये) है, को कुर्क किए जाने का आदेश पारित किया गया था।

*कुर्की की कार्रवाई—*
उक्त आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 05.09.2026 को SHO थाना कोन एवं नायब तहसीलदार ओबरा की उपस्थिति में थाना कोन पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की उद्घोषणा कराई गई तथा कुर्की संबंधी बोर्ड लगाकर उक्त पक्के मकान को सील कर दिया गया।

आरोपी हफीज के विरुद्ध गोवंश तस्करी से संबंधित कई अभियोग पंजीकृत हैं। इसी आपराधिक गतिविधियों के दृष्टिगत उसके विरुद्ध थाना कोन पर मु0अ0सं0 230/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।

कुर्की करने वाली टीम
अखिलेश मिश्रा कोन एसएचओ
नायब तहसीलदार ओबरा, हल्का लेखपाल

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित अवैध गाजा तस्करी के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से निर्मित 37.50 लाख के मकान को अखिलेश मिश्रा ने किया कुर्क शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 68 शिक्षक सम्मानित अडाणी कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षुओं में नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण उपायुक्त उद्योग ने सौर ऊर्जा आधारित पेयजल संयंत्र का किया उद्घाटन मां से कहकर उसके सामने दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर बेटे ने की हत्या
Download App