सोनभद्र

बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी बोर्डों के विद्यालयों में 2 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया।
जारी आदेश के अनुसार, जनपद में संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं 2 सितंबर 2026 को बंद रहेंगी। यह निर्णय भारी वर्षा के दृष्टिगत विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति रहेगी। शिक्षक विद्यालय पहुंचकर ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, यू-डायस प्लस एवं अन्य विभागीय कार्यों का निर्धारित रूप से संपादन करेंगे। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सहायक अध्यापिका मीरा सिंह चयनित जर्जर बिजली तार व पोल बदलने और विस्तारित क्षेत्रों में विद्युतीकरण की मांग
Download App