सोनभद्र

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सहायक अध्यापिका मीरा सिंह चयनित

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) चोपन विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह की सहायक अध्यापिका मीरा सिंह का चयन प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। उनके चयन से शिक्षा विभाग एवं क्षेत्र के शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने कहा कि मीरा सिंह का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन सोनभद्र के शिक्षा जगत के लिए गर्व की बात है। उनकी यह उपलब्धि अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने मीरा सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सहायक अध्यापिका मीरा सिंह ने कहा कि राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन उनके लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने विद्यार्थियों, विभागीय अधिकारियों एवं सभी शुभचिंतकों को देती हैं। चोपन के खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा ने भी मीरा सिंह को बधाई देते हुए इसे विद्यालय और जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सहायक अध्यापिका मीरा सिंह चयनित जर्जर बिजली तार व पोल बदलने और विस्तारित क्षेत्रों में विद्युतीकरण की मांग तालाब में डूबने से युवक की मौत गांव में पसरा मातम वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले मुआवजे की मांग, किसानों ने किया प्रदर्शन
Download App