सोनभद्र

कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप

कोन/ सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल)
कोन थाना क्षेत्र के पुरानी तालाब के पास मंगलवार की दोपहर करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव तालाब में उतराता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी और शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। शव काफी समय से पानी में पड़ा होने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी, जिसके चलते उसे बाहर निकालने में पुलिस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
मृतक की पहचान लक्ष्मण पटेल (लगभग 50 वर्ष), पुत्र स्व. सुखाड़ी पटेल, निवासी शिवपुर, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न
Download App