सोनभद्र

अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

दुद्धी सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी)

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के जपला गांव में रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात पिकअप से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा साढ़ू बाल-बाल बच गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
ग्राम प्रधान सुभाष कुमार के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव निवासी बाबूलाल (26) पुत्र परमेश्वर पिछले करीब एक माह से अपनी पत्नी मानमती के साथ अपने ससुराल बगबियानी टोला धनौरा में रह रहा था। रविवार को उसके साढ़ू हंसलाल (35) पुत्र रामखेलावन निवासी लालीमाटी बेल्हतथी, थाना हाथीनाला, अपनी पत्नी संगीता और दो बच्चों के साथ इलाज के सिलसिले में ससुराल आया था। ससुराल पहुंचने के कुछ देर बाद बाबूलाल अपने साढ़ू हंसलाल के साथ बाइक से गांव में घूमने निकल गया। इसी दौरान जपला गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई।
बताया गया कि हादसे के समय बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद बाबूलाल सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
मृतक की सास देवंती देवी पत्नी स्व. रामजीत चेरो ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उनकी छोटी बेटी मानमती की शादी बाबूलाल से हुई थी। पति की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कस्बा चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक बरामद कर ली गई है। अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App