दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग

कोन /सोनभद्र। (आनन्द जायसवाल)
ग्राम पंचायत चांची कला के ग्राम चांची खुर्द में पंचायत भवन के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब दो माह से खराब पड़ा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
इस संबंध में UPPCL में शिकायत संख्या PU05082609546 दिनांक 18 अगस्त 2026 को दर्ज की गई है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
प्रदर्शन के दौरान रुक्मणि देवी, चंचला देवी, फुलकुमारी, सुभद्रा देवी, अनुकम्पा देवी, चन्दन कुमार, इंद्रजीत, गणेश कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।



