पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के जरहा में कुछ दिनों पहले बरसात में पुलिया टूट गई हैं शनिवार को पुलिया के मरम्मत के लिए जैसे ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार भारती अपने मजदूरों के साथ मौके पर पहुँचे उसी गावँ के निवासी हरिप्रसाद पुत्र बहादुर द्वारा कार्य को रोक दिया गया।

रोकने की बात सुनते ही आस पास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और हरिप्रसाद से पुलिया बनाने की बात कहने लगे लेकिन हरिप्रसाद नही माना तो फरियाद खान,रामनरेश,ठाकुर प्रसाद,सलेवाद खान,बबलू,रोहित सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बीजपुर थाने में तहरीर देकर थानाध्यक्ष से इसका निदान करने की गुहार लगाई ।हरिप्रसाद का कहना हैं पुलिया के नीचे की तरफ मेरा खेत हैं पुलिया का मरम्मत होती हैं और वह बार बार टूट जाती हैं मेरा धान का फसल नुकसान हो जाता हैं पुलिया के मरम्मत न करा करके उसको पक्के का पूर्ण कार्य कराया जाय जिससे पुलिया टूटे ना।
प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार भारती ने बताया कि पुलिया पर से सैकड़ो ग्रामीणों का आवागमन हैं इसलिए अभी मरम्मत की जरूरत हैं ।बरसात के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया का पक्का निर्माण कराया जाएगा।



