सोनभद्र

शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी)बीते दिनों शनिवार को अचलेश्वर महादेव मंदिर के महंत पूजारी मुरली तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र दिवंगत पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन के बाद गुरुवार को शोकाकुल परिवारों से मिल कर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने सांत्वना दी है।
ओबरा विधायक व सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शोकाकुल परिवार से मिलने क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते शोक प्रकट किया। बीते दिनों कुछ दिनों से बीमार चल रहे मंदिर के 58 वर्षीय पूजारी ओमू की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी ।जंहा पहुंचकर मंत्री ने कहा कि व्यक्ति का परमार्थ और पुरुषार्थ सदैव प्रेरणा देता रहता है आनेवाली पीढ़ियां उनको एक उदाहरण के रूप में याद करेंगी।इस दौरान जुगैल जिला पंचायत प्रतिनिधि संजीव कुमार त्रिपाठी, अनपरा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला डाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव
Download App