सोनभद्र

पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी

डाला /सोनभद्र( जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)जय हनुमान सेवा समिति के सदस्यों ने मंगलवार को बाजार स्थित हनुमान भैरो मंदिर पर अपने बीच के एक ऐसे कर्मयोगी को विनम्र श्रद्धांजलि दी जिन्होंने अपने जीवन का हर क्षण धार्मिक , सामाजिक एवं जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया था।
बाजार स्थित हनुमान भैरो मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले सुंदरकांड पाठ समापन के बाद शनिवार की रात्रि अचलेश्वर महादेव मंदिर के महंत पूजारी मुरली तिवारी के 58 वर्षीय ज्येष्ठ पुत्र दिवंगत पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन पर समिति के लोगों ने उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने उनके धार्मिक योगदान और समाज के प्रति सेवा भाव को याद किया। उनको याद करते हुए समिति के सक्रिय सदस्य जगदीश तिवारी ने कहा कि उनके निधन से परिवार व समाज की अपूरणीय क्षति हुई है जंहा पूरा परिवार दुःखी है वंही दुखी मन व नम आंखों से पूरा समाज मौन है उनके मिलनसार स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और चेहरे पर मुस्कान को याद कर उनके चाहने वाले अपनी आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए सभी ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस दौरान हनुमान सेवा समिति के संरक्षक रामनरेश पाठक, जगरनाथ पांडेय, मनोज शुक्ला, कृपाशंकर चौबे, सुदर्शन मिश्रा,दक्ष सिंह, विपिन कुमार,मनोज देव पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू बिछियारी नदी में बहे दो लोगो का नही चला पता पंडित ओमप्रकाश तिवारी के निधन से परिवार दुःखी और पूरा समाज मौन हो गया -जगदीश तिवारी रिहन्द जलाशय में उतराया मिला अज्ञात युवक का शव मुसलाधार बारिश में दो घर गिरे,रहवासी हुए बेघर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत,घर में मचा कोहराम बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे
Download App