सोनभद्र

बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के रजमिलान में मंगलवार की दोपहर बाद नहाने गए दो लोग बिछियारी नदी में बह गए। जानकारी के अनुसार 3 बच्चे नीरज पुत्र पृथ्वी,समयलाल पुत्र रामचन्द्र और लल्लू उर्फ राजू पुत्र मनराज नदी में नहाए गए थे अचानक नदी में तेजी से बाढ़ आ गया और नीरज और समयलाल बच कर बाहर आ गए और लल्लू उर्फ राजू 10 वर्ष पानी मे बहने लगा जिसको बचाने के लिए राजकुमार पुत्र बहादुर 50वर्ष पानी मे कूद गया और साथ मे वह भी नदी के तेज बहाव में बह गया।

घटना की खबर पता चलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और उच्चाधिकारियों को सूचित किया ।उन्होंने बताया कि बहे हुए दोनों लोगो खोज की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App