सोनभद्र

सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत

मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर हादसा, पशुपालक को आर्थिक नुकसान

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराही गांव में मंगलवार सुबह मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ से सब्जी लादकर वाराणसी जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खूंटे से बंधी गाय के ऊपर पलट गई। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क किनारे जा पहुंची। वहां खूंटे से बंधी गाय वाहन की चपेट में आ गई। पिकअप के पलटने से गाय गंभीर रूप से दब गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
गाय के स्वामी दशरथ यादव ने बताया कि वह पशुपालन और दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गाय की मौत से उन्हें आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि गाय उनके परिवार की आय का महत्वपूर्ण साधन थी।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पिकअप चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। ग्रामीणों ने मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल
Download App