सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

एसडीएम व नपं अध्यक्ष ने फीता काटकर तिरंगा यात्रा को किया रवाना
डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी)सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्थानीय नगर क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकालने के बाद विद्यालय परिसर में भारतीय परंपरा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम व वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ओबरा उप जिलाधिकारी रवि पासवान व नपं अध्यक्ष फुलवंती कुमारी ने फीता काटकर किया।

तिरंगा यात्रा वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर नगर पंचायत क्षेत्र की सीमा से शुरू होकर बाजार भ्रमण करते हुए पुलिस चौकी के सामने समाप्त हुआ।बच्चों के हाथों में देश की आन-बान शान तिरंगा ऐसा लहराया कि पूरा वातावरण भारत माता की जय व बंदे मातरम की गूंज से गुंजायमान हो उठा। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा जन-जन को जागरूक करने के लिए सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा आज निकाल कर नगर में देशभक्ति का संदेश दिया गया है उन्होंने सभी को अपने-अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्र में लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विद्यालय के डायरेक्टर जितेन्द्र कुमार ने कहा कि यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सहभागिता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना और “हर घर तिरंगा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। विद्यालय के प्रिंसिपल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया और हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्यों एवं विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। तिरंगा यात्रा के बाद विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण व स्कूल के बच्चों ने भारतीय परंपरा पर आधारित भिन्न-भिन्न प्रस्तुति देकर उपस्थिति लोगों का मन मोह लिया। संचालन विद्यालय के शिक्षक राकेश कुमार ने किया। सुरक्षा व्यवस्था में घनश्याम तिवारी दलबल के साथ डटे रहे ।इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, लल्लू निषाद, विद्यालय के चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार उप प्रधानाचार्या निधि जायसवाल ,शिक्षक विनोद शर्मा, सुनीता गुप्ता ,अमित सिंह, मीनू खान, दिव्यानी, आशिक खान आदि मौजूद रहे।


