सोनभद्र

भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मंगलवार को डाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र के रामलीला मैदान से शहिद स्थल तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा पदाधिकारीयों ,कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों के हाथों में लहराते हुए तिरंगे से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर मुख्य सड़क से होते हुए शहिद स्थल तक पहुंच कर समाप्त हुई जहां जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें शामिल सभी भाजपाइयों व स्कूली बच्चों ने उत्साह पूर्वक भारत माता की जय,वंदे मातरम्’ आदि देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसका उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्र की एकता-अखंडता का संदेश देना है।इसके माध्यम से देश की आजादी में शहीद हुए देश भक्तों को याद किया जा रहा है जिनके बलिदान की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, मुकेश जैन, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह पटेल, विकास मिश्रा,शंभू सिंह गोंड़,मनीष तिवारी,बृजेश पांडेय, विशाल कुमार, राजेश पटेल, जितेन्द्र ठाकुर,प्रकाश चौधरी,सर्वेश पटेल,भोला चेरो आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण
Download App