ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष

ओबरा/सोनभद्र (राकेश अग्रहरि/नीरज) स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में राम मंदिर प्रांगण से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजीव गौंड तथा विशिष्ट अतिथि ओबरा मंडल प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव रहे। अतिथियों के नेतृत्व में निकली यात्रा राम मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर तिराहा, सुदामा पाठक आवास होते हुए पुनः राम मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा में गर्ल्स कालेज की छात्राओं एवं शिक्षा निकेतन स्कूल के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ नगर के नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।पूरे यात्रा मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देते हुए सभी ने देश की आन, बान और शान तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया।भव्य तिरंगा यात्रा के समापन पर उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उमेश सिंह पटेल, निशांत कुशवाहा, महेश जायसवाल,राजा राम यादव,संदीप सिंह,अरविंद सोनी,समीर माली, राजकुमार यादव, सुशील कुशवाहा,दशरथ शुक्ला, अमित गुप्ता, रंजना सिंह, सुनीता पाण्डेय, सरिता सिंह, सीमा देवी,ऊषा शर्मा, सुषमा कुशवाहा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।




