सोनभद्र

वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण

ओबरा(राकेश अग्रहरी/नीरज)-सामाजिक संस्था सोनांचल सेवा मंच ने अपने सामाजिक उतरदायित्यो का निर्वहन करते हुए प्रकृति को बचाने,धरा को सुंदर बनाने,मानव जीवन को अच्छा बनाने के प्रयास में सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाकर वृक्षारोपण करने का कार्य किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चांदनी ने नगर को हरा भरा रखने और प्रकृति को बचाने के लिए नगर के सभी लोगों बच्चों व गुरुजनों का आवाहन किया। मंच के संयोजक अशोक कुमार यादव व अध्यक्ष अनूप कुमार सेठ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने के लिए वृक्ष लगाना बहुत ही आवश्यक है।जब पर्यावरण स्वस्थ होगा तो हम स्वस्थ होंगे ,हमारा जीवन अच्छा होगा और हम स्वस्थ नागरिक होकर देश की सेवा कर सकेंगे ।बढ़ती हुई गर्मी बदलते हुए जलवायु का केवल और केवल एक मात्र उपाय वृक्ष लगाना ही है इसलिए सभी लोगों को जागरूक करने का काम संस्था लगातार कर रही है और जागरूकता के जरिए ही इसका समाधान निकाला जा सकता है।वृक्ष लगाने के कार्यक्रम में दीनानाथ शर्मा,शमशेर खान, अजय कुमार पाठक एवं विजय कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा,नरसिंह त्रिपाठी,प्रेम शंकर वर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भटनागर कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती सुषमा कुशवाहा, अनिल जायसवाल,कार्तिक द्विवेदी, विभाग, लक्ष्मण,मनोज जायसवाल ,संजू श्रीवास्तव,सुधा,गीता,मंजू,विद्यालय के प्रधानाचार्य बंशधारी यादव, विद्यालय के शिक्षक बहादुर विश्वकर्मा, योगेंद्र त्रिपाठी, प्रेमचंद यादव, संदीप तिवारी, संगीता की गरिमामयि उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत
Download App