सोनभद्र

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार

केनरा बैंक मैनेजर समेत तीन कर्मचारी बाल-बाल बचे, गहरी खाई में गिरी कार

म्योरपु /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के बभनडीहा गांव के पास बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार केनरा बैंक के मैनेजर समेत तीन कर्मचारी बाल-बाल बच गए। तीनों को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार केनरा बैंक की रजमिलान शाखा के मैनेजर अखिलेश कुमार सिंह, अमित कुमार और गौरव यादव कार से रेणुकूट से रजमिलान जा रहे थे। बभनडीहा के पास चालक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सामने से बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक का कार से नियंत्रण हट गया।
अनियंत्रित कार सड़क से नीचे उतरकर कई बार पलटते हुए खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे और कार में फंसे तीनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इसके बाद घायलों को तत्काल सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। करीब 15 फीट गहरी खाई में कार गिरने के बावजूद तीनों के सुरक्षित बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा दुद्धी में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब भूसी लदी अवैध शराब की ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद
Download App