सोनभद्र

आमने सामने तीन बाईक के टक्कर में छः घायल एक की मौत

वैनी /सोनभद्र (राजन गुप्ता)
रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी-खलीयारी मार्ग पर रविवार की रात में तीन बाइको के आपस में भीड़ने से छ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसमें जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी- खलीयारी मार्ग पर दुबेपुर पेट्रोल पंप के पास एक बाईक से वैनी के तरफ से खलीयारी के तरफ जा रहे अमरेश पुत्र नवमी 26 वर्ष एवं तौलन पुत्र कृपाशंकर 35 वर्ष वही विपरीत दिशा से आ रहे बाईक से गुलशन यादव पुत्र युवराज उसपे सवार चचेरी बहन प्रतिमा 14 वर्ष किरन 11 वर्ष सभी निवासी वैनी रायपुर थाना क्षेत्र की आपस में भिड़ंत हो गई उसी दौरान खलीयारी के तरफ से ही आ रहे बाईक से महेन्द्र निवासी कैमुर विहार प्रांत भी जाकर उसमें भीड़ गया सभी लोग सड़क पर दुर छिटक गये और गम्भीर रुप से घायल हो गए जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। वैनी बाजार में मौजूद थाना प्रभारी मौके पर पहुंच 108 एम्बुलेंस और टैम्पो के मदद से वैनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां सभी की स्थिति की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुलशन की मौत हो गई।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App