सोनभद्र

सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सोनभद्र में पहली बार अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से घुटने का सफल प्रत्यारोपण किए जाने का दावा किया गया है। राबर्ट्सगंज लोढ़ी स्थित लाइफ केयर हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में 62 वर्षीय मरीज राम गोविंद सिंह का रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सफलतापूर्वक किया गया। आपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य बताई गई है और आपरेशन के अगले दिन से ही उसे चलना शुरू करा दिया गया। बताया गया कि राम गोविंद सिंह लंबे समय से घुटने की समस्या से परेशान थे। घुटने में टेढ़ापन और अत्यधिक दर्द के कारण उन्हे चलने फिरने में काफी परेशानी हो रही थी। जांच के बाद चिकित्सक डा प्रमोद प्रजापति ने घुटना प्रत्यारोपण की सलाह दी। इसके बाद अस्पताल में अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्यम से सर्जरी की गई। डा प्रमोद प्रजापति एवं उनकी टीम ने रोबोटिक प्रक्रिया के जरिए मरीज के घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया। इस दौरान गोल्ड नी इम्प्लांट लगाया गया। चिकित्सक के अनुसार रोबोटिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण के दौरान अधिक सटीकता हासिल करने में मदद मिलती है। इससे सर्जरी की योजना और इम्प्लांट की पोजीशनिंग को बेहतर तरीके से निर्धारित किया जा सकता है तथा मरीज की रिकवरी मे भी मदद मिलती है। आपरेशन के अगले दिन मरीज को चलने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डा प्रमोद प्रजापति एवं उनकी टीम के प्रयास से यह आपरेशन सफल रहा। आपरेशन के बाद मरीज की हालत सामान्य है और वह चिकित्सकीय निगरानी में स्वास्थ्य लाभ कर रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने इसे सोनभद्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान
Download App