सोनभद्र

ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

जलूस में 100 मीटर लंबा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र, भारत माता के जयकारों से गूंजा कस्बा

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को म्योरपुर ब्लॉक मुख्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के जज्बे के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में 100 मीटर लंबा तिरंगा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। विशाल तिरंगे के साथ जब लोग कस्बे की सड़कों से गुजरे तो पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
ब्लॉक मुख्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा म्योरपुर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल रहे। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने लोगों में उत्साह भर दिया।यात्रा के दौरान लोगों से 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने के साथ ही देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया जा सकता है।कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं और बच्चों से देशहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।तिरंगा यात्रा में एससी-एसटी आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, रजनीश श्रीवास्तव,  मण्डल अध्यक्ष म्योरपुर रणजीत पनिका, सुजीत कुमार सिंह, दिनेश गुप्ता, विष्णुकांत दुबे, मोनू जायसवासल, इरफ़ान अहमद खान,अफजल अंसारी, सुधीर  सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय नागरिक और स्कूली बच्चे शामिल रहे। तिरंगा यात्रा का संचालन एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने किया। यात्रा को लेकर पूरे कस्बे में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App