सोनभद्र

घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

सीएचसी म्योरपुर में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के सूपाचुआ गांव में मंगलवार को घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, सूपाचुआ गांव निवासी राजेश कुमार गोंड (33) पुत्र रामखेलावन मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो जाने से वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गए।
घटना के बाद परिवार के लोग आनन-फानन में राजेश कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।
घटना की जानकारी मिलने पर म्योरपुर पुलिस सीएचसी पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की जांच के साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
राजेश कुमार की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा दुद्धी में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब भूसी लदी अवैध शराब की ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Download App