सोनभद्र

बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) श्रावण मास के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए कावरियो का जत्था लगातार जलाभिषेक करने के लिए रवाना हो रहा हैं।उसी क्रम में बुधवार की अलसुबह बीजपुर के कावड़ियों का जत्था मां दूधइया देवी मंदिर और बेड़िया हनुमान मंदिर में देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर मंगलमय यात्रा की कामना की।

वर्षों से कावर यात्रा कर रहे कांवरिया उपेंद्र प्रताप सिंह,संदीप उपाध्याय,सुभाष यादव, विजय,गुड्डू ,बीरेन्द्र कुमार ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि जो भी कांवरिया भक्त सुल्तानगंज के उत्तर वाहिनी गंगा का जल उठाकर बाबा बैद्यनाथ और बासुकी नाथ को एक सौ पंद्रह किमी पैदल यात्रा कर जलाभिषेक करते हैं निश्चित ही बाबा भोलेनाथ अपने भक्तों के मन की मुराद पूरी करते है।कावड़ियों की पूजा अर्चना बेड़ियां हनुमान मंदिर के पुजारी आचार्य अनूप शुक्ला ने बिधि विधान से कराकर कांवरिया भक्तों को रवाना किए।इस दौरान कावड़ियों के बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हर्ष पूर्ण हो गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App