सोनभद्र

डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में आयोजित डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कबड्डी अंडर फोर्टिन बालिका वर्ग की विजेता डीएवी परासी एवं उपविजेता डीएवी विद्युत अनपरा की बालिकाएं रहीं। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर सेवन्टिन की विजेता डीएवी ओबरा की छात्रा अर्पिता प्रजापति रही तो उपविजेता डीएवी राबर्ट्सगंज की आर्या सिंह रही। स्किपिंग अंडर फोर्टिन फ्री स्टाइल की विजेता डीएवी परासी की वैष्णवी रहीं तो उपविजेता डीएवी ओबरा की अविका एवं तीसरे स्थान पर डीएवी अनपरा की छाया रही। स्किपिंग-अंडर फोर्टिन,साइकलिंग स्टाइल की विजेता डीएवी बीना की शुभांगी रही। उपविजेता का खिताब डीएवी अनपरा की रिया को गया। तीसरे स्थान पर डीएवी ओबरा की अनुशा रहीं। स्किपिंग अंडर सेवन्टिन, साइकलिंग स्टाइल का प्रथम पुरस्कार डीएवी परासी की प्रीति को मिला तो द्वितीय पुरस्कार डीएवी ओबरा की कृति को प्राप्त हुआ। चेस में डीएवी राबर्ट्सगंज की बालिकाओं को प्रथम तथा डीएवी रिहंदनगर की बालिकाओं को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस वर्षा में बालिकाओं ने बड़े उत्साह से खो-खो प्रतियोगिता में भाग लिया। सतनाम सिंह एवं विकास दुबे ने बखूबी रेफ्री की भूमिका निभाई। खो-खो में डीएवी रिहंदनगर की छात्राओं को प्रथम तथा डीएवी परासी की छात्राओं को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का बेहतरीन संचालन संदीप दुबे ने किया।
विभिन्न खेलों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों एवं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक मनोज रंजन, सीनियर मैनेजर प्रीतम कुमार, मानव संसाधन विभाग के डिप्टी मैनेजर रोशन कुमार, मुकेश कुमार, डीएवी ककरी की प्रिंसिपल रचना दुबे, डीएवी अनपरा की प्रिंसिपल दीपा शरण, डीएवी अनपरा विद्युत की प्रिंसिपल दीपा पांडे, डीएवी विद्युत ओबरा के प्रिंसिपल हरिकेश यादव आदि मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य राजकुमार ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूरा विद्यालय परिवार पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ इसमें शामिल रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर...
Download App