श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) श्री गणेश पूजा सेवा समिति, रेणुकूट द्वारा गांधी मैदान में आयोजित श्री गणेश पूजनोत्सव का श्रद्धा एवं उल्लास के साथ समापन हुआ। पूजा के अंतिम दिवस पर समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर निकली भव्य विसर्जन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं नगरवासियों ने सहभागिता की।
शोभायात्रा के पश्चात पिपरी स्थित रिहंद नदी में विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग रहा।
इस अवसर पर राज बाबू वर्मा, सोनू वर्मा, वीर बहादुर सिंह, राजेश वर्मा, अविनाश पुंज, मनोज सोनी, अमरप्रीत सिंह, विजय सोनी, लल्लन प्रसाद, किशोर सोनी, जयप्रकाश, राकेश सोनी, छोटेलाल, अजीत पाटिल, सत्यनारायण, अनिल सोनी, संजय श्रीवास्तव, सुशील जौहरी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




