सोनभद्र

केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी) हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में मेहंदी, निबंध, क्विज़ एवं गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल एवं पेन देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभांरभ श्रीकांत त्रिपाठी (विपिन ) व बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक अमितेश त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर उपस्थिति लोगों का मन मोह लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आर. के. राय‌ व आई.टी.आई. के प्रधानाचार्य विकास सिंह सहित शिक्षक एवं प्रशिक्षक गणों ने सभी छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही।कार्यक्रम को सफल संचालन कर सुश्री सुनीता दुबे ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती
Download App