सोनभद्र

सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहनद सीआईएसएफ के उप कमाण्डेंट प्रकाश ने बताया कि देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को उभरते हवाई खतरों से सुरक्षित रखने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएफआई) के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू)हुआ है। इस समझौते के तहत ड्रोन और काउंटर ड्रोन तकनीक, प्रशिक्षणए फोरेंसिक जांच तथा संयुक्त अभ्यास के जरिए सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत किया जाएगा। सीआईएसएफ मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समझौते पर सीआईएस एफ की ओर से डॉ. सी. डी.नायक, डीआईजी एवं प्रिसिपलए एमपी आरटीसी बहरोड़ और डीएफआई के अध्यक्ष स्मित शाह ने हस्ताक्षर किए।

इस दौरान सीआईएसएफ महानिदेशक प्रवीर रंजन समेत बल के वरिष्ठ अधिकारी और डीएफआई के पदाधिकारी मौजूद रहे। सीआईएसएफ वर्तमान में देशभर में 370 से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कर रहा है। इनमें विमानन क्षेत्र, परमाणु संयंत्रए अंतरिक्ष केंद्र और तेल रिफाइनरी जैसे अति-संवेदनशील प्रतिष्ठान शामिल हैं। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को हवाई खतरों से सुरक्षा देने के लिए सीआईएसएफ से को नोडल एजेंसी की जिम्मेदारी भी दी गई है। ड्रोन तकनीक के तेजी विस्तार और इसके संभावित सुरक्षा खतरों को देखते हुए संदिग्ध ड्रोन की समय रहते पहचान, निगरानी, ट्रैकिंग और उन्हें निष्क्रिय करने की क्षमता बढ़ाना जरूरी हो गया है। सीआईएसएफ ने अपनी कार्यप्रणाली में ड्रोन तकनीक को शामिल किया है। अब तक 3000 से अधिक कर्मियों को ड्रोन और एंटी-ड्रोन प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। करीब 80 इकाइयां निगरानी, खतरे की पहचान और प्रशिक्षण के लिए ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर रही हैं। एमओयू के तहत आरटीसी बहरोड़ को ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। डीएफआई भारतीय ड्रोन स्टार्टअप और तकनीकी कंपनियों के सहयोग से सीआईएसएफ की क्षमता निर्माण, व्यावहारिक अनुसंधान और ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत करने में सहयोग करेगा। समझौते में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर काउंटर-ड्रोन सिस्टम की तैनाती के लिए एसओपी डिप्लॉयमेंट फ्रेमवर्क और पायलट प्रोजेक्ट तैयार करना शामिल है। साथ ही संदिग्ध ड्रोन की गतिविधियों के विश्लेषण और घटना के बाद आकलन के लिए स्वदेशी फोरेंसिक उपकरण विकसित किए जाएंगे। ड्रोन घुसपैठ की पहचानए, ट्रैकिंग और जवाबी कार्रवाई की तैयारियों को परखने के लिए संयुक्त ड्रिल और रेड-टीमिंग अभ्यास भी आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के लिए विशेष मॉड्यूल, स्टूडेंट हैकथॉन और चैलेंज प्रोग्राम तैयार किए जाएंगे। सीआईएसएफ महानिदेशक प्रवीर रंजन ने कहा कि यह साझेदारी बदलते ड्रोन खतरों के खिलाफ सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने में अहम साबित होगी। डीएफआई अध्यक्ष स्मित शाह ने कहा कि भारतीय ड्रोन उद्योग स्वदेशी तकनीकी नावाचरों के माध्यम से सीआईएसएफ की जरूरतों को पूरा करने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए आत्मनिर्भर सुरक्षा ढांचा तैयार करने में सहयोग करेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत
Download App