सोनभद्र

रामलीला ग्राउंड पर गूंजा बाबा श्याम का जयकारा भजनो पर झूमे श्याम प्रेमी

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) रामलीला फड़ के प्रांगण में विंढमगंज श्याम परिवार के नेतृत्व मे भव्य श्याम जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे श्याम प्रेमियो और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के दरबार में मत्था टेका और भक्ति गीतों का आनंद लिया।

श्याम जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कृष्णा शर्मा ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत कन्हैया तो हमारा साथी है जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और जयकारे लगाते नजर आए।

वहीं संजना सांवरिया ने बाबा श्याम की भक्ति से ओत-प्रोत भावपूर्ण भजनो की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस मे डुबो दिया। उनके मधुर भजनों पर श्याम प्रेमी भाव विभोर होकर बाबा श्याम की भक्ति में लीन नजर आए। संजीव सांवरिया ने भी अपनी मधुर भजन प्रस्तुति से कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना दिया।

श्याम जागरण के दौरान पूरा रामलीला पहाड़ जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजता रहा। श्याम परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। जागरण के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्याम परिवार के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने विंडमगंज में देर रात तक भक्तिमय वातावरण बनाए रखा। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से परिवार एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र खनन व्यवसायी इश्तियाक अहमद गिरफ्तार कोर्ट मे पेशी रिमांड पर हो सकता है फैसला रामलीला ग्राउंड पर गूंजा बाबा श्याम का जयकारा भजनो पर झूमे श्याम प्रेमी आमडीह मे सरकारी चबूतरे पर सांस्कृतिक मंच निर्माण का विरोध ग्रामीणो ने रोका काम बीडीओ ने दिये जाच के ... पिपरी वासियो को बेदखली से बचने की पहल अजगर को वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा विहिप का 62वां स्थापना दिवस मनाया, हिंदू समाज को जागरूक रहने का आह्वान। एसओजी सर्विलांस प्रभारी रहे नागेश सिंह बने ओबरा एसएचओ ब्लाक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा संपन्न विजेता छात्र छात्राओ का हुआ सम्मान बभनी के असनहर गाव मे महिलाओ और किसानो को मिली स्प्रे और सिलाई मशीन 13 साल से लापता बेटे की वापसी का झांसा साधुओं के वेश में ठगी का बड़ा खेल बेनकाब
Download App