बभनी के असनहर गाव मे महिलाओ और किसानो को मिली स्प्रे और सिलाई मशीन

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी विकास खण्ड अन्तर्गत दिन मंगलवार को असनहर स्थित परिवार कल्याण केंद्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के दृष्टिकोण से सिलाई मशीन बांटी गई यह मशीन हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट के सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा के नेतृत्व में वितरण किया गया।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बभनी रूपेश कुमार मण्डल ने दस किसानों को फसलों में कीटनाशक दवा और खाद छिड़कने के लिए स्प्रे मशीन वितरण किए ।इसके साथ ही पांच महिलाओं और युवतियों को सिलाई मशीन बांटी।हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु पचास प्रतिशत सब्सिडी पर मिली खंड विकास अधिकारी बभनी रूपेश कुमार मण्डल ने महिलाओं और युवतियों को सिलाई मशीन के जरिए स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि महिलाएं और युवतियां किसी के सहारे निर्भर न रहे अपना खुद का रोजगार शुरू कर जीवन यापन अच्छी तरह से कर सके ।उन्होंने कहा कि सिलाई कढ़ाई का काम अपने घर से ही शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकती है ।आगे उन्होंने बताया कि अगर गांवों में सिलाई कढ़ाई का प्रचार प्रसार किया जाय तो भविष्य में किसी एनजीओ से जुड़ कर सुनहरा मौका मिल सकता है और अच्छी खासी कमाई का जरिया बन सकता है साथ ही किसानों को न्याय आधुनिक तरीके से खेती करने और फसलों की देखभाल संबंधी जानकारी दी ।इस अवसर पर ग्रामीण विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सोनी ,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राज बहादुर सिंह,ब्लॉक संयोजक लालकेश कुशवाहा, शिव पूजन ,अजहर ,राम चरण लालमन विजय कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।



