सोनभद्र

शिक्षा-रोजगार के सवालों को लेकर गांव-गांव पहुंच रही पूर्वांचल यात्रा

म्योरपुर के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से किया संवाद, 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद

म्योरपुर सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

“हक की आवाज दबे नहीं, सवालों का सिलसिला थमे नहीं,
नई पीढ़ी के बेहतर कल को लेकर गांव-गांव यह कारवां चले।”
जवाबदेह सरकार की मांग को लेकर मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा लगातार विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को म्योरपुर ब्लॉक के रनटोला, आश्रम, किरवानी, खैराही, कुसुम्हा, कुंडाडीह, डडीयरा और रासपहरी समेत विभिन्न गांवों में जनसंपर्क एवं संवाद किया गया।
यात्रा के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा कथित तौर पर की जा रही अत्यधिक ब्याज वसूली, पूंजी पलायन, कॉर्पोरेट संपत्ति पर टैक्स, पूंजी के नियंत्रण एवं नियमन, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर रोक लगाने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
ग्रामीणों ने बातचीत के दौरान क्षेत्र की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, शुद्ध पेयजल की समस्या, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा अत्यधिक ब्याज वसूले जाने तथा मनरेगा में मजदूरी भुगतान में देरी जैसी समस्याओं को सामने रखा। यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को केवल योजनाओं तक सीमित न रखकर उनके समाधान के लिए सरकार और संबंधित संस्थाओं की जवाबदेही तय होना जरूरी है।
इस दौरान लोगों से 20 सितंबर को वाराणसी में आयोजित नई पीढ़ी संवाद में शामिल होने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करना सरकार का दायित्व है। नई पीढ़ी ने सरकार, संवैधानिक संस्थाओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के सवाल को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का प्रयास किया है।
यात्रा में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान की रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, राजेंद्र प्रसाद गोंड, गुंजा गोंड, राम विचार गोंड, दया शंकर गोंड, इंद्रदेव खरवार, अंतलाल खरवार, राजकुमार खरवार, चंचल गोंड आदि शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसओजी सर्विलांस प्रभारी रहे नागेश सिंह बने ओबरा एसएचओ ब्लाक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा संपन्न विजेता छात्र छात्राओ का हुआ सम्मान बभनी के असनहर गाव मे महिलाओ और किसानो को मिली स्प्रे और सिलाई मशीन 13 साल से लापता बेटे की वापसी का झांसा साधुओं के वेश में ठगी का बड़ा खेल बेनकाब सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, डाला, सोनभद्र के छात्र हर्षवर्धन सिंह तंवर ने नेशनल थाइबॉसिंग चैंपियनशिप... शिक्षा-रोजगार के सवालों को लेकर गांव-गांव पहुंच रही पूर्वांचल यात्रा संदिग्ध परिस्थिति में युवती ने फांसी लगाकर दी जान सोनभद्र की अधिवक्ता बिंदू यादव सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत “बालेश्वर प्रसाद कन्नौजिया के नेतृत्व में सनातन जनभावना समिति की नई कार्यकारिणी गठित” शिक्षकों ने 10 वर्षीय चयन वेतनमान स्वीकृत करने की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Download App