सोनभद्र

ब्लाक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा संपन्न विजेता छात्र छात्राओ का हुआ सम्मान

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 3, 5, 6 एवं 8 के विद्यार्थियों की ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा मंगलवार को बीआरसी परिसर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन में सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में कोन ब्लाक की सभी पाँच न्याय पंचायतों से चयनित मेधावी छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया।

मेधावी छात्र चयन की प्रक्रिया विद्यालय स्तर से प्रारंभ हुई थी। विद्यालय स्तर पर आयोजित परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संकुल स्तरीय परीक्षा में शामिल किया गया। इसके बाद संकुल स्तर पर प्रत्येक कक्षा के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का चयन ब्लाक स्तरीय परीक्षा के लिए किया गया।

परीक्षा परिणाम में कक्षा 3 में प्राथमिक विद्यालय डूमर के जयंत यादव ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय बगिया की अंशिका कुमारी ने द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय खेमपुर के फैजान रजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 5 में प्राथमिक विद्यालय झरिया के अमन राज प्रथम, प्राथमिक विद्यालय सीधवा दामर के शिवम कुमार द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय गिजीनिया दामर के सत्यम कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा 6 में उच्च प्राथमिक विद्यालय निगाई के सत्यम कुमार ने प्रथम, कंपोजिट विद्यालय नौडिहा की संध्या कुमारी ने द्वितीय तथा कंपोजिट विद्यालय अजनिया के सत्यम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 8 में कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ के मनीष कुमार शर्मा ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय गिधिया के भूपेंद्र प्रताप ने द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कचनरवा के किशन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सफल विद्यार्थियों एवं उनके शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी बिश्वजीत कुमार,ए आर पी दिलीप चौरसिया एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता ने माल्यार्पण कर पुरस्कार प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएँ विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।

परीक्षा के सफल संचालन में एआरपी दिलीप चौरसिया एवं रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ,राजू सिंह, श्रवण कुमार सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसओजी सर्विलांस प्रभारी रहे नागेश सिंह बने ओबरा एसएचओ ब्लाक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा संपन्न विजेता छात्र छात्राओ का हुआ सम्मान बभनी के असनहर गाव मे महिलाओ और किसानो को मिली स्प्रे और सिलाई मशीन 13 साल से लापता बेटे की वापसी का झांसा साधुओं के वेश में ठगी का बड़ा खेल बेनकाब सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, डाला, सोनभद्र के छात्र हर्षवर्धन सिंह तंवर ने नेशनल थाइबॉसिंग चैंपियनशिप... शिक्षा-रोजगार के सवालों को लेकर गांव-गांव पहुंच रही पूर्वांचल यात्रा संदिग्ध परिस्थिति में युवती ने फांसी लगाकर दी जान सोनभद्र की अधिवक्ता बिंदू यादव सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत “बालेश्वर प्रसाद कन्नौजिया के नेतृत्व में सनातन जनभावना समिति की नई कार्यकारिणी गठित” शिक्षकों ने 10 वर्षीय चयन वेतनमान स्वीकृत करने की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Download App