सोनभद्र

मारकुंडी के ओबरी टोले मे अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त लोगो मे आक्रोश पुलिस ने कराया शांत

मारकुंडी/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारकुंडी के ओबरी टोले मे सुबह डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। प्रतिमा को पत्थर से क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता तथा चौकी प्रभारी गुरमा श्रीप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे। अधिकारियो ने स्थिति का जायजा लेने के साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया।पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर वाराणसी से नई प्रतिमा मंगाकर स्थापित कराई जाएगी। साथ ही घटना में शामिल आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कारवाई किए जाने का भरोसा भी दिया गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जाच मे जुटी है और घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
इधर, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीण आरोपी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं, जबकि कुछ अन्य ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है। हालाकि आरोपी की मानसिक स्थिति अथवा घटना के पीछे वास्तविक कारणो की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही सम्भव हो सकेगा

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
“कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित अवैध गाजा तस्करी के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से निर्मित 37.50 लाख के मकान को अखिलेश मिश्रा ने किया कुर्क शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 68 शिक्षक सम्मानित अडाणी कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षुओं में नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण उपायुक्त उद्योग ने सौर ऊर्जा आधारित पेयजल संयंत्र का किया उद्घाटन
Download App