सोनभद्र

शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पी.एम. राजकीय इंटर कालेज कोन के सामाजिक विज्ञान विषय के सहायक अध्यापक अनुराग सिंह यादव को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं योगदान के लिए जिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने अनुराग सिंह यादव को सम्मान पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के शिक्षकों में हर्ष का माहौल रहा।
समारोह में सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गोंड, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित जनपद के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने शिक्षकों को समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित अवैध गाजा तस्करी के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से निर्मित 37.50 लाख के मकान को अखिलेश मिश्रा ने किया कुर्क शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 68 शिक्षक सम्मानित अडाणी कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षुओं में नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण उपायुक्त उद्योग ने सौर ऊर्जा आधारित पेयजल संयंत्र का किया उद्घाटन मां से कहकर उसके सामने दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर बेटे ने की हत्या
Download App