सोनभद्र

मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब छोटे बच्चों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। इन दिनों बच्चों में सर्दी जुकाम, बुखार, कमजोरी और तेज बुखार के दौरान झटके आने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कुछ बच्चों में प्लेटलेट कम होने की समस्या भी देखने को मिल रही है। राबर्ट्सगंज धर्मशाला रोड स्थित नेशनल हास्पिटल में इन दिनों प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज उपचार और परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं।
नेशनल हास्पिटल के चिकित्सक डा आर पी सिंह ने अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण बच्चों में वायरल एवं अन्य मौसमी संक्रमण की समस्या बढ़ सकती है। छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होने के कारण वे मौसम के बदलाव से जल्दी प्रभावित होते हैं। डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि यदि बच्चे को लगातार बुखार है, बुखार के दौरान झटके आ रहे हैं या बच्चा अत्यधिक सुस्त दिखाई दे रहा है तो इसे सामान्य मानकर घर पर इलाज करने के बजाय तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि ब्लड और प्लेटलेट की जांच चिकित्सकीय सलाह के अनुसार जरूर कराएं, ताकि बच्चे की स्थिति का सही आकलन किया जा सके।उन्होंने कहा कि बच्चों को मौसम के अनुरूप कपड़े पहनाएं, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ देते रहें। बुखार की स्थिति में बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई दवा न दें। यदि बच्चे को बार-बार झटके आएं, सांस लेने में परेशानी हो, लगातार उल्टी हो, बच्चा अत्यधिक सुस्त हो अथवा पानी-खाना लेने में असमर्थ हो तो तत्काल अस्पताल ले जाना चाहिए।चिकित्सक ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर घबराने के बजाय समय पर जांच और उपचार कराएं।शुरुआती स्तर पर चिकित्सकीय सलाह मिलने से गंभीर स्थिति से बचाव किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित अवैध गाजा तस्करी के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से निर्मित 37.50 लाख के मकान को अखिलेश मिश्रा ने किया कुर्क शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 68 शिक्षक सम्मानित अडाणी कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षुओं में नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण उपायुक्त उद्योग ने सौर ऊर्जा आधारित पेयजल संयंत्र का किया उद्घाटन मां से कहकर उसके सामने दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर बेटे ने की हत्या
Download App