सोनभद्र

अडाणी कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षुओं में नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)-अडाणी सिमेन्ट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में अडाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अडाणी कौशल विकास केन्द्र के प्रशिक्षुओं को तीन माह के असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के प्रशिक्षण के उपरांत उनको नियुक्ति पत्र का वितरण शनिवार को उपायुक्त उद्योग बिनोद कुमार चौधरी और साइट सी एस आर हेड मनोज चौबे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।सीएसआर हेड मनोज चौबे ने बताया कि कौशल विकास केन्द्र मे तीन माह के असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के प्रशिक्षण के उपरान्त 05 युवाओं को हरियाणा की एक प्रतिष्ठित कंपनी में 21566 रुपये मासिक मानदेय पर असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के पद के लिए नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है। और आगे भी इस तरह से प्रशिक्षण देकर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।इस दौरान अडाणी कौशल विकास की ओर से सतेंद्र,अर्पित दुबे, प्रशिक्षिक योगेन्द्र शर्मा, नीलम मोदनवाल और प्रशिक्षुओं के परिवार के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित अवैध गाजा तस्करी के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से निर्मित 37.50 लाख के मकान को अखिलेश मिश्रा ने किया कुर्क शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 68 शिक्षक सम्मानित अडाणी कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षुओं में नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण उपायुक्त उद्योग ने सौर ऊर्जा आधारित पेयजल संयंत्र का किया उद्घाटन मां से कहकर उसके सामने दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर बेटे ने की हत्या
Download App