सोनभद्र

समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र(राकेश अग्रहरी/नीरज)-समाजवादी पार्टी द्वारा गुरुवार को जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी सोनभद्र को ज्ञापन सौंपा। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है लेकिन भाजपा सरकार के इशारे पर जनपद सोनभद्र के आला अधिकारी निरंकुश हो गए हैं।वह विपक्षी पार्टियों के नेताओं का फोन भी नहीं उठाते बात करना तो दूर ‌जनपद के अधिकारीगण यदि जन समस्याओं को नहीं सुनेंगे तो समाजवादी पार्टी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। जनपद सोनभद्र में किसान नौजवान व्यापारी एवं जनमानस की समस्याओं का अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है । जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो हर वर्ग खुशहाल था। लेकिन इस भाजपा सरकार में हर समाज के लोग परेशान हैं । किसान खाद एवं विद्युत से पूरी तरह से परेशान है उनकी समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं है।जब हम लोग जन समस्याओं को लेकर आला अधिकारियों को फोन करते हैं तो वे लोग फोन भी नहीं उठाते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि आला अधिकारी भी भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं और जिस तरह भाजपा सरकार जन समस्याओं को लेकर निरंकुश है। उसी तरह जनपद के अधिकारी भी जन समस्याओं से दूरी बनाए हुए हैं।पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र 400 घोरावल में सैकड़ो ट्रांसफार्मर जले हुए हैं जिससे किसान अपनी फसल की सिंचाई एवं कोई कार्य नहीं कर पा रहा है। किसान बार-बार इसकी शिकायत कर रहा है लेकिन उसके बाद भी क्षेत्र का ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है । यदि इस पर तत्काल कार्यवाही नहीं होती है तो समाजवादी पार्टी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष बाबू लाल यादव, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल, पवन पटेल, बाबू हाशमी, जगत पटेल, राजेश विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App