सोनभद्र

यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र(राकेश अग्रहरी/नीरज)-जनपद सोनभद्र के ओबरा नगर में अनारक्षित वर्ग के बच्चों के भविष्य की सुरक्षा और प्रस्तावित यूजीसी बिल को लेकर सरकार की नीतियों के विरोधमें ओबरा नगर में अनारक्षित वर्ग के लोगों ने “अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा” का गठन किया।संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यूजीसी बिल को वापस लेने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापनसौंपते हुए अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताई।

मोर्चा के सदस्यों का कहना है कि यूजीसी बिल को लेकर देशभर में अनारक्षित वर्ग के छात्र अभिभावक एवं अन्य लोग विरोध जता रहे हैं।प्रदर्शनकारियों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर भी अनारक्षित वर्ग के लोगों में नाराजगी है।उनका आरोप है कि सरकार द्वारा उनकी मांगों को गंभीरतासे नहीं लिया जा रहा है,जिससे अभिभावकों में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने सरकार से यूजीसी बिल को वापस लेने (UGC Roll Back) तथा अनारक्षित वर्ग के बच्चों के हितों और भविष्य की सुरक्षा के लिए उचितकदम उठाने की मांग की।संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए ज्ञापन सौंपा है मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो अनारक्षित वर्ग के लोग लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से बड़े आंदोलऔर संघर्ष के लिए बाध्य होंगे।उन्होंने सरकार से पूरे मामले में गंभीरता से विचार कर अनारक्षित वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की अपील की। इस अवसर पर मुन्ना सिंह, राम यश पाण्डेय, राकेश मिश्रा, राम निवास तोमर, अभिषेक सिंह, निशांत सिंह राठौर,जय शंकर भारद्वाज, विकास सिंह, विजय सिंह, बृजेश सिंह इत्यादि लोगों सहित अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा के समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App