सोनभद्र

बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी बोर्डों के विद्यालयों में 20 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
जारी आदेश के अनुसार, जनपद में संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं 20 अगस्त 2026 को बंद रहेंगी। यह निर्णय भारी वर्षा के दृष्टिगत विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति रहेगी। शिक्षक विद्यालय पहुंचकर ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, यू-डायस प्लस एवं अन्य विभागीय कार्यों का निर्धारित रूप से संपादन करेंगे। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात
Download App