सोनभद्र

मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा झीलों के टोला बघाडू निवासी बैजनाथ ( 55) पुत्र नगवा घर से मंगलवार शाम को रिहंद जलाशय में ट्यूब पर मछली मारने गया था। बुधवार सुबह तक घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगें। खोजबीन के दौरान रिहंद जलाशय के किनारे ट्यूब और पिता का शव उतराया मिला। मौत की ख़बर सुनते ही परिजनो में चीख पुकार मच गया। अंदेशा लगाया जा रहा की पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ जानें से गहरे पानी में डूब कर मौत हो गई होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर शव को एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय के शव गृह में रखवा दिया गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का पुत्र लालबहादुर बुधवार की दोपहर में तहरीर देकर सूचना दिया की हमारे पिता मंगलवार शाम को रिहंद जलाशय में मछली मारने गए थे। जिनका बुधवार को रिहंद जलाशय के किनारे शव और ट्यूब मिला आशंका जताई जा रही है। की पैर फिसलने से पानी में डूब कर मौत हो गई है। हम लोगो को बुधवार की दोपहर में घटना की जानकारी मिली। मौत की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुच शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App