सोनभद्र

गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)डाला नगर के कस्बे में बुधवार को गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की तरफ से हाफीज नसीम खान के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाया गया । रक्तदान शिविर का उद्घाटन फीता काट कर ओबरा एसडीएम रवि पासवान ने किया। इस शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानवता की सेवा ही संकल्प के साथ अपना योगदान दिया।इस शिविर में 37 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा। शिविर में साईं हॉस्पिटल मैनेजर राजन सोनी व साई ब्लड सेंटर के इंचार्ज विनय जायसवाल और उनकी टीम शामिल रही जिसके विशेषज्ञ डॉक्टरों और मेडिकल टीम ने अपनी सेवाएं दीं।इस नेक कार्य में शामिल सभी रक्तदाताओं, मेडिकल टीम और संगठन के सदस्यों का गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन दिल से आभार व्यक्त करता है | तथा भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य करने की बात कही।इस मौके पर डाला नगर पंचायत चेयरमैन फुलवंती कुमारी , सपा जिला सचिव मंगल जायसवाल, चंदू नेयाज अहमद,परवेज अहमद, नौसाद, सुधिर पाठक,ब्रिजेश पटेल, शमशेर, जावेद, साकिर , मो कैश समेत दर्जनो युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान
Download App