सोनभद्र

40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान

डाला /सोनभद्र ( जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)स्थानीय क्षेत्र अन्तर्गत बिल्ली मार्कुण्डी ग्राम पंचायत के गाँधी नगर बौली टोला बस्ती में बुधवार को करीब तीन बजे एक महिला ने अपने घर के अन्दर लोहे की पाईप में रंगीन दुपट्टा के सहारे फांसी पर झूल गई।जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के सम्बंध बताया गया कि 40 वर्षीय शकीना पत्नी हामिद निवासी गाँधी नगर बौली टोला जिला पंचायत बैरियर के सामने घर के अन्दर स्थित लोहे की पाईप में रंगीन दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।घटना तीन बजे के दौरान घर में जब पति नहीं था तब घटी।मृतक के पुत्र आठ वर्षीय शाहीद के रोने बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर में गये तो देखा की उसकी माँ फांसी पर लटक रही थी।आसपास के लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।मृतका का पति किसी क्रसर प्लांट पर मिस्त्री का काम करता है।पत्नी उसकी कई दिनो से बीमार चल रही थी।लोगो ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले से जादू टोना के आरोप को लेकर विवाद चल रहा था।महिला पर पड़ोस द्वारा लगाये गये भूत प्रेत के आरोप से वह परेशान चल रही थी। घटना की सूचना पाकर पहूंचे डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही में जूट गए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Download App