सोनभद्र

दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल।

खपरैल का मकान भी क्षतिग्रस्त ,पुलिस जांच में जुटी।

बभनी(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों ने मां-बेटी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने घर पर पत्थरबाजी भी की, जिससे खपरैल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जिसका बीडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।पीड़ित पार्वती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे घर में दीवार बनाने को लेकर पट्टीदारों से विवाद हुआ। आरोप है कि राम प्रसाद पुत्र सुखराज, गुलाब चंद, सुभाष, नंदू और मुकेश सभी पुत्र राम प्रसाद, निवासी पोखरा, ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे, लाठी, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंची बेटी को भी पीटा गया
मारपीट में पार्वती घायल हो गईं। उनकी बेटी दुर्गावती पत्नी सुनील बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। पार्वती के मुताबिक, हमले में दुर्गावती के सिर में गंभीर चोट आई है। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दिया है।
हमलावरों की ओर से की गई पत्थरबाजी में घर का खपरैल का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में मां-बेटी दोनों घायल हुई हैं।

ग्राम प्रधान शंभू गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद काफी दिनों से चल रहा है विगत छः माह पूर्व भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें पुलिस कारवाही भी हुई थी ।
इस संबंध में थाने के सी यू जी नम्बर पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं रिसीव हुआ । उप निरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार