कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल
कोन से रेल चलाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

कोन/सोनभद्र(आनन्द जायसवाल) मेराल से भवनाथपुर कोन सलइबनवा से जोड़ने के लिए रेलवे लाइन बनाते हुए रेल चलाने की मांग को लेकर रविवार को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गढ़वा रघूराज पाण्डेय के नेतृत्व में कोन लक्ष्मी कुमार जायसवाल के सभागार में रेल चलाओ संघर्ष समिति कि बैठक की गई जिसमें कोन क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों में बढ़-चढ़कर कर भाग लिया, बैठक में रेल संघर्ष समिति गढ़वा झारखंड के पदाधिकारियों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सर्वसम्मति से लक्ष्मी कुमार जायसवाल को अध्यक्ष , बृज कुमार जायसवाल, सुनील जायसवाल, विमलेश यादव, सुरेन्द्र जायसवाल, श्रवण जायसवाल, अवधेश राय को उपाध्यक्ष, विजय शंकर जायसवाल, अलखनारायण जायसवाल को महामंत्री , शिवप्रसाद गुप्ता, धीरेन्द्र जायसवाल, विदेश निषाद, अजय जायसवाल, मंहगू राम, वसीउल हसन, प्रेमचंद यादव को मंत्री, संतोष जायसवाल, व संतोष पासवान को कोषाध्यक्ष, शशांक शेखर मिश्रा को संयोजक, व वंशीधर, सुशील चतुर्वेदी, सुशील जायसवाल, जोखन यादव, राकेश तिवारी, रामकुमार जायसवाल, सुजीत यादव, हृदय निवास पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, कमलेश कुमार को संरक्षक सर्वसम्मति से बनाया गया, नव नियुक्त पदाधिकारियों ने बड़े ही उत्साह के साथ कोन से रेल चलाने तक संघर्ष करते रहेंगे समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने कहा कि कोन क्षेत्र आज भी बहुत पिछड़ा है रेल चलाने से लगभग पांच लाख लोगों को लाभ के साथ क्षेत्र का विकास होना है संघर्ष समिति के लोगों ने रेल चलने तक संघर्ष जारी रखने का शपथ लिया।



