सोनभद्र

दुद्धी में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

राधा-कृष्ण के अभिषेक में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

दुद्धी, सोनभद्र- राधा रानी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को शिवाजी तालाब पर हरे कृष्ण प्रचार केंद्र विंढमगंज के तत्वावधान में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के अभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जयश्री फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं धर्मावलंबियों के मार्गदर्शन व सहयोग से व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं थीं। धार्मिक आयोजन में श्रीमद्भागवत कथा, भजन-कीर्तन, भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी का भव्य अभिषेक तथा प्रसाद वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए।

महामंत्र के जयघोष से गूंज उठा पूरा परिसर

कार्यक्रम के दौरान हरे कृष्ण महामंत्र के सामूहिक संकीर्तन से पूरा शिवाजी तालाब परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ महामंत्र का जाप किया और आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता की।
इस बीच “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” के महामंत्र के मधुर एवं भक्तिमय संकीर्तन से उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति की भावना देखने को मिली। भक्तजनों ने संकीर्तन में भाग लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के अभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तजनों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता की और राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन-कीर्तन, महामंत्र संकीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों से शिवाजी तालाब परिसर में आध्यात्मिक और उत्सवपूर्ण माहौल बना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को भक्ति, प्रेम एवं आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने का अवसर मिला। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा दुद्धी में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब भूसी लदी अवैध शराब की ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Download App